फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Chief Conservator of Forests will be on inspection today

आज निरीक्षण पर रहेंगे प्रमुख वन संरक्षक

Wed, 09 Feb 2022 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Chief Conservator of Forests will be on inspection today
प्रमुख वन संरक्षक विनोद कुमार पहली बार हरिद्वार प्रभाग का निरीक्षण करने के लिए पहुंच रहे हैं। इससे अधिकारियों-कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

पिछले साल बनाए गए उत्तराखंड के प्रमुख वन संरक्षक विनोद कुमार अब तक हरिद्वार वन प्रभाग क्षेत्र में नहीं पहुंचे हैं। हालांकि उनका दिसंबर में हरिद्वार वन प्रभाग में पहुंचने का कार्यक्रम बन रहा था। तब वन प्रभाग के कर्मचारियों के आंदोलन पर रहने से उन्होंने आना मुनासिब नहीं समझा था। अब वह बुधवार को वन प्रभाग क्षेत्र का भ्रमण कर निरीक्षण करने के लिए पहुंच रहे हैं। वह हरिद्वार पहुंचकर मानव वन्य जीव संघर्ष के क्षेत्रों का मौका मुआयना करेंगे। इसके साथ ही वन्य जीवों को आबादी क्षेत्र में रोकने के लिए उठाए गए कार्यों का भी अवलोकन करेंगे। हरिद्वार ऑफिस में कामकाज की समीक्षा करने के साथ ही वह हरिद्वार, श्यामपुर और खानपुर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का भी जायजा लेंगे। प्रमुख वन संरक्षक के आगमन को लेकर अधिकारी-कर्मचारी दिनभर तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed