{"_id":"62b75501040f755d42595b04","slug":"chess-olympiad-torch-visit-welcomed-haridwar-news-drn415567849","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार पहुंची चेस ओलंपियाड मशाल यात्रा का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार पहुंची चेस ओलंपियाड मशाल यात्रा का स्वागत
विज्ञापन
हरकी पैड़ी पर चैस ओलंपियाड मशाल यात्रा का स्वागत करते श्रीगंगा सभा के पदाधिकारी ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित चेस ओलंपियाड की मशाल यात्रा शनिवार को दिल्ली से हरिद्वार पहुंची। स्पेयर हेड संस्था एवं गंगा दूतों ने चेस ओलंपियाड यात्रा का स्वागत किया।
आजादी के अमृत महोत्सव शृंखला के अंतर्गत 44वें चेस ओलंपियाड का आयोजन 28 जुलाई से नौ अगस्त तक तमिलनाडु के महाबलीपुरम में अखिल भारतीय चेस फेडरेशन द्वारा किया जाना है। इस उपलक्ष्य में चेस ओलंपियाड टॉर्च रिले का आयोजन हो रहा है। भारत में 75 मुख्य और ऐतिहासिक स्थानों पर टॉर्च रिले यात्रा निकाली जा रही है। खेलों के प्रति जनमानस में जागरूकता लाई जा रही है। चेस ओलंपियाड टॉर्च रिले के साथ ग्रैंड मास्टर आकाश हरिद्वार पहुंचे। मालवीय दीप घाट पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने टॉर्च को ग्रैंड मास्टर आकाश से लेकर ग्रैंड मास्टर तेजस बाकरे को सौंपा।
टॉर्च रिले यात्रा का स्वागत डीआईजी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस और एसडीएम पूरण सिंह राणा ने किया। मालवीय घाट पर टॉर्च रिले लेकर पहुंचे ग्रैंड मास्टर तेजस बाकरे और आकाश के साथ डीआईजी, एसडीएम, जिला युवा अधिकारी ने चेस भी खेली। इस दौरान युवा कल्याण अधिकारी मुकेश भट्ट, जिला खेल अधिकारी आरएस धामी, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे सत्यदेव आर्य और अंजलि रानी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।