{"_id":"66748d6295c13be71b0f38f4","slug":"cheated-by-creating-fake-website-of-cabinet-ministers-premnagar-ashram-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-119438-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: कैबिनेट मंत्री के प्रेमनगर आश्रम की बनाई फर्जी वेबसाइट, कमरे बुकिंग करने के नाम पर की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: कैबिनेट मंत्री के प्रेमनगर आश्रम की बनाई फर्जी वेबसाइट, कमरे बुकिंग करने के नाम पर की ठगी
Fri, 21 Jun 2024 04:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 04:40 PM IST
सार
पवन कुमार ने शिकायत देकर बताया कि प्रेमनगर आश्रम की मिलती-जुलती फर्जी वेबसाइट बनाई गई है। फर्जी वेबसाइट के जरिये आश्रम में आने वाले अनुयायियों को झांसे में लेकर बुकिंग के नाम पर ठगा जा रहा है।
विज्ञापन
Cyber Crime
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के प्रेमनगर आश्रम की फर्जी वेबसाइट बनाकर श्रद्धालुओं से कमरे बुकिंग करने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पवन कुमार ने शिकायत देकर बताया कि वह रानीपुर मोड़ स्थित प्रेमनगर आश्रम के प्रबंधक हैं। उनके आश्रम में देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। उन्हें जानकारी मिली कि प्रेमनगर आश्रम की मिलती-जुलती फर्जी वेबसाइट बनाई गई है। आश्रम की रजिस्टर्ड वेबसाइट shripremnagarashram.org है।
विज्ञापन
फर्जी वेबसाइट के जरिये आश्रम में आने वाले अनुयायियों को झांसे में लेकर बुकिंग के नाम पर ठगा जा रहा है। अब तक तमाम श्रद्धालुओं से ऑनलाइन भुगतान लेकर लाखों रुपये की ठगी की जा चुकी है।
विज्ञापन
Haridwar News: दादी की हत्या में जेल में बंद पोती के प्रेमी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
आश्रम की वेबइसाट समझकर श्रद्धालु बुकिंग कर लेते हैं और ऑनलाइन भुगतान कर देते हैं। इसके बाद आश्रम पहुंचने पर पता चलता है कि जो बुकिंग की गई वो यहां की नहीं थी और उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।