फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Chaturthi was celebrated together in reverence crisis

श्रद्धापूर्वक मनाया गया सकट चतुर्थी

Wed, 27 Jan 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 27 Jan 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। धर्मनगरी में सकट चतुर्थी की पर्व श्रद्घापूर्वक मनाया गया। महिलाओं ने दिन भर व्रत रखकर बच्चों के दीर्घायु की कामना की। सायंकाल गुड़ तिल और मेवों से बने मीठे पदार्थ पकवान के साथ दान किए गए।

विज्ञापन

सकट भवानी के निमित्त यह पर्व माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। प्रात:काल घरों में सकट भवानी के चित्र स्थापित किए गए। पुत्र और पुत्रियों की दीर्घायु मांगते हुए मां सकट से प्रार्थना की गई कि संतान का जीवन सुख के साथ बीते। शक्कर और तिल मिलाकर परंपरागत रूप से तिलकुट तैयार किया गया। यह पर्व शरद ऋतु के धीरे-धीरे जाने का प्रतीक पर्व भी है। घरों में अग्नि प्रज्ज्वलित कर तिल यज्ञ किया गया।
विज्ञापन

सायंकाल मुहल्लों और कालोनियों में किसी एक स्थान पर एकत्रित होकर महिलाओं ने  मां सकट की कथा सुनी। देवी के मंदिरों में जाकर भी परिवार मंगल की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed