फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Chardham Yatra: Indecency with drivers from outside states

चारधाम यात्रा: बाहरी राज्यों के वाहन चालकों से अभद्रता

Wed, 04 May 2022 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Chardham Yatra: Indecency with drivers from outside states
चारधाम यात्रा को लेकर बाहरी राज्यों से आने वाले व्यावसायिक नंबर के वाहन चालकों के साथ स्थानीय ट्रेवल कारोबारियों ने अभद्रता शुरू कर दी है। वाहनों से यात्रियों को उतारा जा रहा है। बाहरी राज्यों से आने वाली कार तीन से साढ़े तीन हजार रुपये और टेंपो ट्रेवलर पांच से सात हजार रुपये में बुक हो रहे हैं। स्थानीय ट्रेवर्ल्स कारोबारी मनमाने दामों पर वाहनों की बुकिंग करते हैं।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा को लेकर हर बार ट्रेवल कारोबारियों और यात्रियों में किराए को लेकर विवाद होता है। एजेंट बाहरी राज्यों की कारों, टेंपो ट्रेवलर चारधाम यात्रा के लिए मंगाते हैं। बाहरी राज्यों के यह वाहन तीन से चार हजार रुपये में आते हैं जबकि टेंपो-ट्रेवलर पांच से सात हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से आता है। बाहरी राज्यों से आने वाले वाहन में स्थानीय एजेंट का कमीशन भी रहता है। ऐसे में स्थानीय एजेंट बाहरी वाहनों को मंगाकर यात्रियों को रवाना कर देते हैं। यात्री भी खुद ही अपने स्तर पर बाहरी राज्यों के नंबरों के वाहनों की सस्ते में बुकिंग करवा लेते हैं।
विज्ञापन

बुधवार को हरिद्वार के ट्रेवल कारोबारियों ने पंजाब नंबर की एक प्राइवेट इनोवा को पकड़ लिया। इनोवा में यात्री थे और साढ़े तीन हजार रुपये रोज पर बुक थी। इनोवा प्राइवेट नंबर की थी। के हंगामे के बाद एजेंट ने व्यवसायिक नंबर की दूसरी इनोवा भेज दी। उसका किराया भी साढ़े तीन हजार रुपये रोजाना था। हालांकि पंजाब नंबर की दोनों गाड़ियों को ट्रेवल कारोबारियों के दबाव में एसआरटीओ ने सीज करवा दिया। स्थानीय ट्रेवल कारोबारी उत्तराखंड नंबर की इनोवा को पांच से सात हजार रुपये रोज में भेजते हैं। एआरटीओ रश्मि पंत का कहना है कि पंजाब नंबर की कारों को सीज करवा दिया गया है। लगातार बॉर्डर पर चेकिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed