फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Central government's effigy burnt in protest against Agneepath

अग्निपथ योजना के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला दहन

Sun, 19 Jun 2022 11:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
Central government's effigy burnt in protest against Agneepath
भेल में प्रदर्शन करते भेल मजदूर ट्रेड यूनियन के कार्यकर्ता । - फोटो : HARIDWAR
बीएचईएल के सेक्टर चार चौराहे पर अग्निपथ योजना के विरोध में इंकलाबी मजदूर केंद्र के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन करते हुए विरोध सभा की।
विज्ञापन

इंकलाबी मजदूर केंद्र के हरिद्वार प्रभारी पंकज कुमार ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा सेना में संविदा के तहत सैनिकों की चार साल के लिए भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ योजना का प्रतिरोध देशव्यापी हो चुका है। छात्रों-नौजवानों का गुस्सा तोड़फोड़ आगजनी के रूप में सामने आ रहा है। वहीं पुलिस-प्रशासन द्वारा लाठीचार्ज और गिरफ्तारियों के साथ उनका दमन किया जा रहा है। भेल मजदूर ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष राजकिशोर ने कहा कि मोदी सरकार ने कोविड के नाम पर पिछले दो सालों से सेना में कोई भर्ती नहीं की है। भारी विरोध के कारण पहले मोदी सरकार ने इस वर्ष की भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष से बढ़ाकर 23 वर्ष कर उन्हें भरमाने की कोशिश की, लेकिन विरोध न थमते देख अब सरकार ने अग्निपथ योजना के तहत चार साल की सेवा के बाद बेरोजगार होने वाले युवाओं को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल एवं असम राइफल्स में होने वाली भर्ती में 10 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है। इसके बावजूद उग्र प्रदर्शन जारी हैं। इस मौके पर प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की हरिद्वार प्रभारी नीता, राजू, कुलदीप, रंजना, दीपक, संतोष ब्रिजेश, विजय, दीपक, अवधेश कुमार और निशू कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed