फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Celebrate the festival together and give an example of brotherhood: SSP

त्योहार को साथ मनाकर दें भाईचारे की मिसाल: एसएसपी

Sun, 01 May 2022 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
Celebrate the festival together and give an example of brotherhood: SSP
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ज्वालापुर कोतवाली में ईद-उल- फितर को शांतिपूर्वक तरीके से मनाए जाने के उद्देश्य से शांति समिति के प्रतिनिधियों एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पुलिस व प्रशासन के साथ-साथ सभी धर्म के लोगों की भी जिम्मेदारी होती है कि सब साथ मिलकर त्योहारों को मनाएं और भाईचारे की मिसाल दें। उन्होंने कहा सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है। उचित होगा कि प्रतिकात्मक/संक्षिप्त रूप से त्योहारों को मनाए। त्योहारों में समुदायों में होने वाले विवादों को ध्यान में रख कर किसी तरह का हुड़दंग न होने पाए, सूझबूझ के साथ मनाए जाने के उद्देेश्य से आमजन मानस को जागरूक करने पर बल दिया गया। उन्होंने कहा कि हिंदू मुस्लिम सभी धर्म के लोगों की भूमिका रहेगी कि दोनों के ही त्योहारों को मनाने में एक दूसरे का सहयोग करें, किसी भी प्रकार का विवाद न हो। इस दौरान एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ ज्वालापुर रेखा यादव, कोतवाल महेश जोशी, एसएसआई प्रशांत बहुगुणा, एसआई शेख सद्दाम हुसैन, एसआई रविंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed