फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   CCR campus will Thiruvalluvar Statue

सीसीआर परिसर में लगेगी तिरुवल्लुवर की प्रतिमा

Fri, 22 Jul 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार Updated Fri, 22 Jul 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। तमिल के संत और कवि तिरूवल्लुवर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे गए पत्र के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। संत  तिरूवल्लुवर की प्रतिमा मेला नियंत्रण कक्ष परिसर (सीसीआर) में लगाई जाएगी। यह निर्णय अधिकारियों की बैठक में लिया गया।

विज्ञापन

शुक्रवार को प्रदेश के आवास सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, अर्द्धकुंभ मेलाधिकारी एसए मुरुगेशन और उत्तराखंड में रहने वाले तमिलवासियों की संस्था तमिल संगम के महासचिव प्रोफेसर सी भास्कर देहरादून से हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ के साथ मेला नियंत्रण कक्ष में काफी देर तक बैठक की। बैठक में तय किया गया कि संत तिरुवल्लुवर की प्रतिमा मेला नियंत्रण कक्ष के परिसर में ही स्थित पार्क का में लगाई जाएगी। इस पार्क का सुंदरीकरण पहले सुंदरीकरण किया जाएगा।  तमिल संगम के महासचिव सी भास्कर ने बताया कि अभी तक आपसी समन्वय की कमी के कारण प्रतिमा की स्थापना नहीं हो पा रही थी। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही प्रतिमा स्थापित करके और अनावरण के लिए महामहिम राज्यपाल केके पॉल और मुख्यमंत्री हरीश रावत से समय देने का आग्रह किया जाएगा। जिलाधिकारी हरबंश सिंह चुघ ने भी प्रतिमा को सीसीआर परिसर में ही स्थापित किए जाने के निर्णय की पुष्टि की।
विज्ञापन

--------
सीसीआर में ही रखी है प्रतिमा
हरिद्वार। तमिल के संत तिरुवल्लुवर की प्रतिमा अभी सीसीरआर में ही रखी हुई है। पहले प्रतिमा को शंकराचार्य चौक से हटाने के बाद तिरपाल से लपेटकर सीसीआर परिसर में मैदान में लिटा दिया गया था। अब प्रतिमा को सीसीआर परिसर में ही मुख्यद्वार के पास ही खड़ा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed