फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Cash and jewelry stolen after breaking into the house in broad daylight.

Haridwar News: दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर नकदी व जेवर चोरी

Mon, 22 Jun 2026 07:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewelry stolen after breaking into the house in broad daylight.
धनौरी। दिनदहाड़े बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर लाखों की नकदी, जेवरात एवं अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम जसवावाला मार्ग निवासी विवेक सैनी किसी कार्य से रुड़की गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर उनके मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और लगभग एक लाख रुपये की नकदी, लाखों रुपये मूल्य के जेवरात तथा अन्य सामान चोरी कर ले गए। वापस लौटने पर विवेक सैनी ने मकान का टूटा हुआ ताला और कमरों में बिखरा सामान देखा, जिसके बाद उन्होंने तत्काल कलियर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी देहात शेखर सुयाल ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed