फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Case of Shyampur police station area, report filed against husband and in-laws

Haridwar News: 10 लाख, कार न देने पर विवाहिता को बेटी के साथ घर से निकाला

Thu, 09 Apr 2026 06:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
Case of Shyampur police station area, report filed against husband and in-laws
हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में दहेज में 10 लाख और कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को उसकी 13 माह की बेटी के साथ घर से निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पति व ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गुंजन असवाल निवासी लालढांग, थाना श्यामपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 26 फरवरी 2023 को नितीश असवाल निवासी डीआरएम ऑफिस अंबाला कैंट हरियाणा, मूल निवासी ग्राम कठूर, जिला पौड़ी गढ़वाल के साथ हुआ था। विवाह में उसके पिता ने करीब 20 लाख खर्च कर कार, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और सोने-चांदी के जेवर दिए थे। शादी के अगले ही दिन से ससुरालियों ने ताने देने शुरू कर दिए।
विज्ञापन


आरोप है कि सास अंशु देवी, ससुर लक्ष्मण सिंह, ननद संध्या पटवाल और नंदोई मनीष पटवाल ने दहेज में बड़ी कार, सोने के कंगन और चेन की मांग की। विरोध पर उससे मारपीट की। ससुराल पक्ष बार-बार 10 लाख रुपये की मांग करता रहा। जनवरी 2024 में मारपीट के चलते उसका गर्भपात हो गया। आरोप है कि अप्रैल 2024 में गर्भावस्था के दौरान बीमार हालत में उसे घर से निकाल दिया। 21 मार्च 2025 को पति उसे वापस ले गया, लेकिन कुछ समय बाद फिर विवाद शुरू हो गया। जुलाई 2025 में ससुराल पक्ष ने उसे 13 महीने की बेटी सहित दोबारा घर से निकाल दिया। 15 अगस्त 2025 को समझौते के बहाने बुलाकर उसके पिता के साथ भी मारपीट की। 21 सितंबर 2025 को ससुराल पक्ष ने उसकी संपत्ति के कागजात देने का दबाव बनाया और जबरन हस्ताक्षर कराए। इसके बाद मामला महिला हेल्पलाइन में चला और अब रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश हुए। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------------------
आवेश अंसारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed