फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Case filed against unknown person for objectionable comment on mosque

Haridwar News: मस्जिद पर आपत्तिजनक टिप्पणी में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 24 Sep 2025 12:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Case filed against unknown person for objectionable comment on mosque
हरिद्वार। ज्वालापुर रेलवे स्टेशन के पास बनी अंजुमन मस्जिद को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे आपत्तिजनक बयान के मामले में पुलिसकर्मी की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें देवभूमि भैरव सेना संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष चरणजीत पाहवा सहित कई लोग खड़े हुए हैं और मस्जिद में होने वाली जुमे की नमाज के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए सुनाई दे रहे हैं। इस वीडियो के बाद वर्ग विशेष के लोगों में रोष है। संगठनों की ओर से पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन देते हुए कार्रवाई की मांग भी की जा रही है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने इसे गंभीरता से लिया और कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अब इस मामले में ज्वालापुर कोतवाली की रेल चौकी में तैनात आरक्षी सुनील दत्त शर्मा की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। तहरीर में बताया गया कि कुछ दिन पूर्व ज्वालापुर रेलवे स्टेशन के पास कुछ व्यक्तियों के समूह ने रेलवे रोड स्थित अंजुमन मस्जिद में जुमे की नमाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। यह टिप्पणी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इससे वर्ग विशेष के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed