{"_id":"68126dd0cbb7ac0f2406e63f","slug":"case-filed-against-nine-people-for-blocking-the-road-by-organizing-a-strike-in-the-factory-haridwar-news-c-5-1-gkp1010-678533-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: फैक्टरी में हड़ताल कराकर रास्ता जाम करने पर नौ पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: फैक्टरी में हड़ताल कराकर रास्ता जाम करने पर नौ पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में एक कंपनी में कर्मचारियों की हड़ताल कराने के बाद रास्ता जाम करने के मामले में कंपनी प्रबंधन ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि सभी बाहरी व्यक्ति हैं और कर्मचारियों से हड़ताल कराकर कंपनी का गेट व रोड पर आवाजाही प्रभावित कराई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार को पैनासोनिक लाइफ सोलुशंस प्रालि के कर्मचारियों ने हड़ताल की थी। कर्मचारियों ने वेतन बढ़ाने सहित कई मांगों के लिए हड़ताल कर हंगामा किया था। अब इस मामले में कंपनी के प्रशासनिक अधिकारी मनीष चंद्र गुप्ता की तरफ से पुलिस को तहरीर देकर बताया गया कि 29 अप्रैल को पैनासोनिक लाइफ सोलुशन्स प्रालि कंपनी के दोनों प्लांट यूनिट-1 व यूनिट-2 में बाहरी व्यक्तियों ने कंपनी कर्मचारियों की हड़ताल कराई। इसके बाद कंपनी के गेट और मेन रोड की आवाजाही प्रभावित रही।
आरोप है कि पूरी तरह से कंपनी का गेट बंद हो गया, जबकि रोड भी जाम हो गया। इससे कंपनी का कार्य प्रभावित होने के साथ ही आमजन को परेशानी झेलनी पड़ी। आरोप है कि पंकज बवाडी, जयप्रकाश, गोविंद सिंह, महिपाल सिंह, अभिषेक पाल, सूरज अवस्थी, संदीप, सुनील, अरुण ने हड़ताल कराकर आवाजाही प्रभावित कराई है। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।