{"_id":"61c787e054dac90c702c615c","slug":"case-filed-against-dharmadas-and-sadhvi-annapurna","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार : धर्म संसद प्रकरण में धर्मदास और साध्वी अन्नपूर्णा के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार : धर्म संसद प्रकरण में धर्मदास और साध्वी अन्नपूर्णा के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज
Sun, 26 Dec 2021 02:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार
अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 26 Dec 2021 02:36 AM IST
सार
धर्म संसद में एक समुदाय विशेष के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का मामला। उत्तर प्रदेश के शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन के खिलाफ पहले ही दर्ज हो चुका है केस। वायरल वीडियो की जांच के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने शामिल किए दो और नाम।
विज्ञापन
Haridwar SP City Shekhar Suyal
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले दिनों हरिद्वार में संपन्न हुई धर्म संसद में एक समुदाय विशेष के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप में शहर कोतवाली पुलिस ने जांच के बाद संत धर्मदास और साध्वी अन्नपूर्णा के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले में पहले ही उत्तर प्रदेश के शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी (जितेंद्र नारायण त्यागी) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चुकी है। दोनों आरोपी हरिद्वार के संत हैं।
विज्ञापन
मालूम हो कि उत्तरी हरिद्वार खड़खड़ी स्थित वेद निकेतन में 17 से 19 दिसंबर तक धर्म संसद का आयोजन किया गया था। धर्म संसद में जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद, उप्र शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी, स्वामी प्रबोधानंद गिरि, धर्मदास, साध्वी अन्नपूर्णा समेत कई संत शामिल हुए थे। तीन दिन पहले धर्म संसद में वर्ग विशेष को लेकर दिए गए भड़काऊ भाषण का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसको लेकर टीएमसी प्रवक्ता साकेत गोखले ने भी ट्विट कर सवाल खड़े किए थे। इसके बाद देशभर में कई बड़े नेताओं के और सेना से जुड़े रहे बड़े अधिकारियों ने भी इसकी आलोचना की थी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम को ज्वालापुर निवासी गुलबहार खां ने जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिजवी और कुछ अज्ञात के खिलाफ धार्मिक उन्माद भड़काने के खिलाफ शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने वसीम रिजवी समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अधीनस्थों की बैठक बुलाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
इसकी जांच खड़खड़ी चौकी प्रभारी विजेंद्र सिंह कुमांई को सौंपी गई। विवेचक विजेंद्र कुमांई ने विवेचना के बाद दो और आरोपियों के नाम बढ़ा दिए है जबकि अन्य लोगों के संबंध में जांच अभी जारी है। शहर कोतवाली प्रभारी राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि वॉयरल वीडियो में दो संत धर्मदास और साध्वी अन्नपूर्णा की भी भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि अब तीन आरोपी नामजद हो गए है, अन्य लोगों के संबंध में जांच जारी है।सभी केंद्रों के लिए
आनंद स्वरूप बोले-हम अपनी बात पर कायम
इस बीच धर्म संसद में भाग लेने वाले आनंद स्वरूप ने कहा है कि हम अपने उन बयानों पर कायम हैं जो सुविचारित हैं। अगर कोई हमारी बहन से दुष्कर्म करे तो क्या हम उसे मार नहीं डालेंगे? वक्ताओं ने ऐसे व्यक्तियों को मारने की बात की थी, न कि आम मुसलमान की जो हमारे मित्र हैं। भारत को हिन्दू राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता।