{"_id":"68b494272b1d63371907fbf6","slug":"case-filed-against-bike-rider-who-hit-a-youth-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-137522-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: युवक को टक्कर मारने वाले बाइक सवार पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: युवक को टक्कर मारने वाले बाइक सवार पर केस दर्ज
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में युवक को टक्कर मारने वाले बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बदन भाटी निवासी शिवालिक नगर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक अगस्त की शाम करीब सात बजे उसका पुत्र कवित भाटी अपनी मोटरसाइकिल से पेंटागन मॉल से घर लौट रहा था। बसपा कार्यालय के पास सामने से आई तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी थी, जिसमें कवित गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार मौके से फरार हो गया था। कवित का अभी इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
1.746 किलो गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को 1.746 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि रविवार को पुलिस टीम रोडीबेलवाला क्षेत्र में गश्त कर रही थी। गड्ढा पार्किंग के पास एक संदिग्ध युवक पुलिस को देख भागने लगा। घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में युवक के बैग से गांजे से भरी पन्नी बरामद हुई। आरोपी की पहचान वीरेंद्र उर्फ वीर सिंह निवासी झुग्गी कांगड़ी थाना श्यामपुर के रूप में हुई। आरोपी गांजा अलकनंदा घाट पर बेचने जा रहा था।