{"_id":"6129277e8ebc3e79c8166dbb","slug":"case-filed-against-119-farmers-haridwar-news-drn388690640","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता समेत 119 पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता समेत 119 पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
नजीबाबाद-हरिद्वार हाईवे पर जाम लगाने के मामले में पुलिस ने भाकियू (तोमर गुट) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चंद्रवीर सिंह समेत 119 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भाकियू कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करने के लिए जा रहे थे। जिन्हें पुलिस ने श्यामपुर बॉर्डर पर रोक लिया था।
कृषि कानूनों को रद्द करने, किसानों का गन्ना भुगतान, कर्ज माफ समेत थानों में बढ़ रहे भ्रष्टाचार समेत अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (तोमर गुट) से जुड़े किसान नेता अपने समर्थकों के साथ एसएसपी कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे। जब पुलिस ने किसान नेताओं को रोका तो उन्होंने वाहनों को सड़क पर आड़े-तिरछे खड़े कर हरिद्वार-नजीबाबाद नेशनल हाईवे चिड़ियापुर में जाम लगा दिया और बीच सड़क में ही बैठकर धरना देने लगे।
इस मामले में पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी चंद्रवीर सिहं, जिलाध्यक्ष बिजनौर विशाल बालियान, मंडल युवा अध्यक्ष कासिद हुसैन, आशु चौधरी, मुरादाबाद जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिह, जिला उपाध्यक्ष बिजनौर यावर अली, मौहम्मद शाहिद, युवा प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार मेहरा, जिला महासचिव चौधरी चंद्रपाल सिंह, युवा जिला उपाध्यक्ष विपिन कुमार, नूरपुर ब्लॉक अध्यक्ष मतलूब, बिलारी मंडल अध्यक्ष कासिम हुसैन व महासचिव मौहम्मद आजम, ब्लॉक उपाध्यक्ष शान-ए-आलम जिला अध्यक्ष मुरादाबाद जितेंद्र चौधरी संभल महासचिव रियासत सैनी, मीडिया प्रभारी बिलारी मौहम्मद अनस व अनीस समेत 100 समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
------
इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
पुलिस ने उपद्रव की धारा 147, किसी भी व्यक्ति को गलत तरीके से रोकने की धारा 341, लोकसेवक को उनके कर्तव्य निर्वहन से रोकने व 7 क्रिमनल एंड एवेंटमेंट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
--------
नजीबाबाद-हरिद्वार हाईवे पर तीन घंटे तक जाम लगाए जाने के मामले में किसानों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जाम के दौरान यात्रियों को परेशानियों को सामना भी करना पड़ा। जिसके तहत 18 नामजद समेत 101 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
- कमलेश उपाध्याय, एसपी सिटी हरिद्वार