फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   case against unknown in theft in shiv temple

शिव मंदिर में चोरी में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

Thu, 17 Nov 2022 09:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
case against unknown in theft in shiv temple
घिस्सूपुरा में शिव मंदिर में चोरी की घटना में पुजारी अखिलेश अवस्थी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने घिस्सूपुरा शिव मंदिर में चोरी कर ली थी। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घिस्सूपुरा में शिव मंदिर में अखिलेश अवस्थी पुजारी हैं। मंगलवार की रात में मंदिर परिसर में बने कमरे में सो रहे थे। रात बारह बजे अज्ञात दो नकाबपोश बदमाश शिव मंदिर में घुसे और पुजारी के कमरे के दरवाजा का बाहर से कुंडी लगा दी। चोरों ने शिव मंदिर से शिवलिंग से चांदी का सांप, श्रीकृष्ण की पीतल की मूर्ति और पीतल के बर्तन हजारों रुपये मूल्य का सामान चोरी कर ले गए। फेरूपुर चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि शिव मंदिर के पुजारी अखिलेश अवस्थी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed