फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Case against truck driver accused of accident

ट्रक चालक ने स्कूटी में मारी टक्कर, युवती की मौत

Fri, 17 Sep 2021 11:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Case against truck driver accused of accident
हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर छह सितंबर को हुई सड़क दुर्घटना के मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दुर्घटना में स्कूटी सवार कोटद्वार निवासी पिता-बेटी घायल हो गए थे। उपचार के दौरान बेटी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

श्यामपुर थाना प्रभारी अनिल चौहान के मुुताबिक कोटद्वार के गांव जौनपुर निवासी शशिपाल सिंह बिष्ट ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि वह छह सितंबर को अपनी बेटी साक्षी का दाखिला देहरादून के एक विवि में एमसीए पाठ्यक्रम में कराकर स्कूटी से कोटद्वार लौट रहे थे। जब वह श्यामपुर क्षेत्र के होटल कंट्रीन के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी और साक्षी को ट्रक काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। दुघर्टना में शशिपाल सिंह बिष्ट को भी हल्की चोट आई। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। वहीं एक कार वाले ने घायल साक्षी को हरिद्वार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे ऋषिकेश एम्स में रेफर कर दिया गया। शशिपाल ने बताया कि 11 सितंबर को उनकी बेटी की उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed