फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Car crushed two people sleeping on the pavement

कार ने फुटपाथ पर सो रहे दो लोगों को कुचला

Sat, 12 Jun 2021 11:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Car crushed two people sleeping on the pavement
शराब के नशे में धुत्त कार सवार ने फुटपाथ पर सो रहे दो लोगों को कुचल डाला। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाल राजेश शाह के मुताबिक शनिवार की सुबह पौने चार बजे सूचना मिली कि दूधाधारी चौक पर फुटपाथ पर सो रहे दो लोगों को कार ने कुचल दिया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि भूपतवाला निवासी दीपक गंभीर रूप से घायल था। कार भी फुटपाथ से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हो गई और कार चला रहे व्यक्ति को आसपास के लोगों ने घेर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने कार सवार को हिरासत में ले लिया। घायल दीपक को एम्स ऋषिकेश रेफर किया। दीपक फक्कड़ साधु है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक वेेशभूषा से फक्कड़ साधु लग रहा है। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया कार सवार राहुल कुमार लेबर ठेकेदार है। वह हरिपुर कलां में किराये के मकान में रहता है। मूल रूप से वह उत्तर प्रदेश के शामली के भैंसवाल का रहने वाला है। नगर कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed