{"_id":"6a1c2df16352e63fd609df20","slug":"called-to-shop-and-attacked-with-knife-fir-registered-haridwar-news-c-35-1-hrd1009-149515-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: दुकान पर बुलाकर चाकू से हमला, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: दुकान पर बुलाकर चाकू से हमला, प्राथमिकी दर्ज
Sun, 31 May 2026 06:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Sun, 31 May 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
- पथरी थाना क्षेत्र का मामला, पिस्तौल दिखाकर लोगों को धमकाया,
पथरी। धनपुरा क्षेत्र में डेंटिंग-पेंटिंग का काम करने वाले युवक को दुकान पर बुलाकर चाकू और लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाइयों और सात-आठ अज्ञात युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
पुलिस के अनुसार, धनपुरा निवासी हैदर ने तहरीर देकर बताया कि उसकी गांव में डेंटिंग-पेंटिंग की दुकान है। आरोप है कि 29 मई की शाम करीब 6:45 बजे उसके मोबाइल पर कॉल कर उसे दुकान पर बुलाया। वह दुकान पर पहुंचा तो अयान और रिहान निवासी पदार्था अपने सात-आठ साथियों के साथ वहां मौजूद थे। आरोप है कि अयान और रिहान के हाथों में चाकू थे, जबकि उनके साथियों के पास लाठी-डंडे थे। दुकान पर पहुंचते ही सभी ने एक साथ उस पर हमला कर दिया। चाकुओं से कई वार किए जिससे वह घायल हो गया। उसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान एक ने पिस्तौल दिखाकर लोगों को धमकाया। भीड़ एकत्र होती देख बाइक और स्कूटी से फरार होने लगे। इस दौरान लोगों ने मौके से स्कूटी सवार मौसम कश्यप को पकड़ पुलिस को सुपुर्द किया। वहीं भागते समय एक के हाथ से चाकू भी गिर गया। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच शुरू कर दी है।