फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   By the achievements of the government to bring the people: Upadhyay

सरकार की उपलब्धिया जनता तक पहुंचाएं : उपाध्याय

Fri, 01 Jan 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 01 Jan 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचकर दक्ष प्रजापति महादेव मंदिर में भगवान शिव की पूजा और रुद्राभिषेक किया। उन्होंने इस दौरान भगवान शंकर से अर्द्धकुंभ की सकुशल सम्पन्नता व राज्य की खुशहाली के लिए कामना की। बाद में उत्तरी हरिद्वार में कार्यकर्ताओं की बैठक को भी संबोधित किया।  

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा गंगा के नाम पर राजनीति करती है लेकिन वह आस्था से जुड़े अर्द्धकुंभ मेले को लेकर कितनी गंभीर है इसका अंदाजा अर्द्धकुंभ को लेकर सहयोग नहीं करने से लगाया जा सकता है। उत्तरी हरिद्वार में एक धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए किशोर उपाध्याय ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि अर्द्धकुंभ के लिए किए गए कार्यों को सरकार की उपलब्धि के रुप में जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने मिशन 2017 की प्राप्ति के लिए अभी से जुट जाने को कहा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछले तीन चुनाव में कांग्रेस हरिद्वार सीट पर जीत का परचम नहीं लहरा सकी है। लेकिन इस बार सकारात्मक परिस्थिति है। इसका फायदा उठाया जाना चाहिए। इस अवसर पर ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष चौहान, महानगर अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज, लक्ष्मण सिंह पुण्डिर, भारत तनेजा, अशोक उपाध्याय, महंत श्यामपुरी, तरुण नैय्यर, सुभाष कपिल, अनिल चौधरी, आशीष गोस्वामी, रविश भटीजा, दीपक जखमोला समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सफाई मजदूर संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष से मिलकर मेले में सफाई व्यवस्था की  ठेका प्रथा  को खत्म करने कि मांग की। उन्होंने कहा कि वे इस बारे में सीएम से मिलकर समाधान कराएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed