{"_id":"60e0a81d8ebc3e9eb1286ea4","slug":"bus-service-started-for-shimla-and-chandigarh-haridwar-news-drn383435774","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड अनलॉक : शिमला व चंड़ीगढ़ के लिए बस सेवा हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड अनलॉक : शिमला व चंड़ीगढ़ के लिए बस सेवा हुई शुरू
Sun, 04 Jul 2021 04:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 04:06 PM IST
सार
मालूम हो कि कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद उत्तराखंड सरकार ने कोविड कर्फ्यू लगा दिया था।
विज्ञापन
uttarakhand roadways
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड परिवहन निगम ने शिमला और चंडीगढ़ के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। इन राज्यों की बसें भी हरिद्वार आने लगी हैं। कोविड कर्फ्यू के दौरान प्रदेश की सीमा के बाहर बसों का संचालन बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
मालूम हो कि कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद उत्तराखंड सरकार ने कोविड कर्फ्यू लगा दिया था। इस दौरान बाहरी प्रदेशों के लिए बसों का संचालन बंद हो गया था। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी, राजस्थान, हिमाचल समेत सभी प्रदेशों से आने वाली बसों को प्रदेश के बॉर्डर पर ही रोका जा रहा था।
विज्ञापन
वहीं उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों को भी उत्तराखंड बॉर्डर तक ही भेजा जा रहा था। अब संक्रमण का ग्राफ कम होने के बाद बसों का संचालन धीरे-धीरे शुरू कर दिया गया है। हरिद्वार डिपों की अंतरराज्यीय सेवा का संचालन शुरू किया जाने लगा है। रोडवेज की बसों का संचालन होने से अब यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। हरिद्वार डिपो के सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन ने बताया कि शिमला और चंडीगढ़ के लिए फिलहाल तीन-तीन बसें शुरू कर दी गई हैं। हालांकि अभी उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों के लिए बसों के संचालन का आदेश मुख्यालय से नहीं मिला है। जैसे ही आदेश मिलेगा बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन