{"_id":"57cc68e64f1c1baa3031768e","slug":"bsp-state-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज
hridwar uttrakhanda india
Updated Mon, 05 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
बहादराबाद। कार्यकर्ता के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने बसपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार सहित चार लोगों के खिलाफ रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
20 अगस्त को बसपा की मासिक बैठक के दौरान बसपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष लोकेंद्र अपने साथियों के साथ शिवालिक नगर स्थित प्रदेश कार्यालय आए थे। बैठक के दौरान उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाये थे। आरोप है इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार ने लोकेंद्र और उसके साथियों के साथ मारपीट की। जिसमें एक कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका अभी भी रुड़की के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोप तो यह भी है कि प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से जान से मारने की धमकी भी दी थी। शनिवार देर रात को रानीपुर कोतवाली की औद्योगिक पुलिस चौकी में लोंकेंद्र की तहरीर पर बसपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार, योगेश कुमार, तीर्थपाल सिंह व भगवानपुर विधान सभा संयोजक मोनू राणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। औद्योगिक क्षेत्र चौकी इंचार्ज मनीष सिंह नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन