{"_id":"58c03bc94f1c1b5d3ddc54a3","slug":"brother-s-body-recovered-from-ganganahar-sister-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगनहर से भाई का शव बरामद, बहन लापता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगनहर से भाई का शव बरामद, बहन लापता
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Wed, 08 Mar 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घर में किसी बात पर कहासुनी होने के बाद बहन ने गंगनहर में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए भाई भी नहर में कूद गया। काफी तलाश के बाद भाई का शव बरामद कर लिया गया। जबकि बहन की तलाश जारी है। घटना ज्वालापुर के मोहल्ला पांवधोई की है। परिवार दोहरे सदमे में डूबा हुआ है।
ज्वालापुर के मोहल्ला पांवधोई में ईदगाह रोड पर साइकिल मिस्त्री वहीद अहमद का घर है। तीन मार्च को किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों में कहासुनी हो गई। बताया गया है कि नाराज होकर बेटी तंजीम ने गंगनहर में छलांग लगा दी। बहन के पीछे- पीछे बेटा शराफत भी दौड़कर जटवाड़ा पुल के पास पहुंचा और बहन को बचाने के लिए वह भी गंगनहर में कूद गया। पानी के तेज बहाव में दोनों बह गए। तब से दोनों की तलाश की जा रही थी। मंगलवार की रात झाल पर शराफत का शव मिलने की सूचना मिली। बुधवार की सुबह परिजन झाल पर पहुंचे और शव की शिनाख्त 19 वर्षीय शराफत के रूप में की। जवान बेटे का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मां का रो रोकर बुरा हाल है।
शराफत ऑटो चलाता था। वहीं तंजीम का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि भाई का शव गंगनहर से बरामद हुआ है। उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है, बहन की तलाश की जा रही है।