फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Bright sunshine after a week, relief from cold

हफ्ते भर बाद खिली चटक धूप, ठंड से राहत

Fri, 21 Jan 2022 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Bright sunshine after a week, relief from cold
शुक्रवार को हुई चटक धूप के दौरान पार्क में झूला झूलते बच्चे । - फोटो : HARIDWAR
करीब एक हफ्ते बाद शुक्रवार को आसमान खुला और चटख धूप खिली। पूरे दिन धूप निकलने से ठंड से राहत मिली। लोग घरों की छतों पर धूप सेंकते नजर आए। बाजारों में भी रौनक दिखी। ग्रामीण इलाकों में धूप निकलने से दिनचर्या पटरी पर लौटी। ग्रामीणों ने खेतीबाड़ी का कामकाज निपटाया।
विज्ञापन

पिछले हफ्ते झमाझम बारिश हुई थी। जिसके बाद से शहर से लेकर देहात क्षेत्र में कोहरा छा रहा था। इससे दिनचर्या प्रभावित हो रही थी। देहात क्षेत्रों में पूरे दिन कोहरा छा रहा था। जिससे ग्रामीणों का खेतीबाड़ी और पशुपालन का कामकाज प्रभावित हो रहा था। बाजारों में भी सन्नाटा पसरा था। शुक्रवार को सुबह कोहरा था, लेकिन आठ बजे आसमान खुल गया और धूप निकल आई। पथरी में पिछले कई दिनों से कोहरा आने से कड़ाके की ठंड हो रही थी। ग्रामीणों की दिनचर्या पर असर पड़ रहा था। ठंड के चलते लोग खेतों में जाने से बच रहे थे। घरों में आग जलाकर अलाव सेंक रहे थे। धूप खिलने से शुक्रवार को अधिकतम 16.8 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के शोध पर्यवेक्षक नरेंद्र रावत ने बताया कि शनिवार को बारिश का पुर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed