{"_id":"60ef29218ebc3ec2051212d3","slug":"brainstormed-for-the-meeting-of-the-district-executive-haridwar-news-drn3844698158","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 जुलाई को होगी जिला कार्यकारिणी की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 जुलाई को होगी जिला कार्यकारिणी की बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। लक्सर रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक में 21 जुलाई को होने वाली जिला कार्यकारिणी की बैठक को लेकर तैयारियां की गईं। इसके साथ ही कोरोना पार्ट-2 में हुए कार्यों की समीक्षा और आने वाले समय में होने वाले कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई।
बुधवार को हुई बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि कार्यकारिणी में कोरोना काल में चलाए गए सेवा ही संगठन पार्ट 2 में किए गए कार्यों को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। कहा कि 16 जुलाई को प्रदेश के लोक पर्व हरेला पर बड़े स्तर पर जनपद के सभी मंडलों में पौधरोपण किया जाएगा। इसमें हर बूथ पर कम से कम 10 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। आगामी दिनों में केंद्र सरकार की ओर से संचालित प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत राशन की दुकानों पर दिए जा रहे मुफ्त राशन वितरण में कार्यकर्ता अपना सहयोग देंगे। इसके साथ-साथ कोरोना महामारी पर विजय पाने के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में लोगों को जागरूक करते हुए बुजुर्गों की सहायता कर उनका टीकाकरण में सहायता करेंगे। कहा कि सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य तय करना होगा। इस मौके जिला महामंत्री विकास तिवारी, आदेश सैनी, जिला मंत्री आशु चौधरी, जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह राणा, मयंक गुप्ता, राजकुमार एडवोकेट, बिशन पाल कश्यप, अमरीश सैनी, जितेंद्र सैनी, विकास कुमार, चंदन चौहान, मोहित वर्मा और दिनेश पांडे आदि मौजूद रहे।