फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   BJP not sit up against the anti-people policies

जनविरोधी नीतियों के खिलाफ चुप नहीं बैठेगी भाजपा

Fri, 01 Jan 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 01 Jan 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन छेड़ने व जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया। कहा कि भाजपा जनता से जुड़े मुद्दों पर चुप नहीं बैठेगी।

विज्ञापन

 जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने राज्य की कांग्रेस सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश का विकास ठप कर दिया हैै। कानून-व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है और माफियाराज जैसे हालात हो गए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संघर्ष का रास्ता अपनाएं और मिशन 2017 को फतह करने के लिए काम करें।
विज्ञापन

नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि अजय भट्ट के रूप में पार्टी को प्रभावी नेता मिला है। उनके कार्यकाल में पार्टी और भी ज्यादा मजबूत होगी। उन्होंने भी राज्य सरकार को विफल बताया।  हरिद्वार ग्रामीण के विधायक स्वामी यतीश्वरानंद और लक्सर के विधायक संजय गुप्ता ने पार्टी हाई कमान की ओर से अजय भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने का स्वागत किया और पार्टी की मजबूती का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वालापुर के विधायक चंद्रशेखर भट्टेवाला और रानीपुर के विधायक आदेश चौहान ने भाजपा को कार्यकर्ता आधारित बताया और कहा कि अजय भट्ट के बनने से और भी ज्यादा कार्यकर्ता पार्टी से जुडे़ंगे। जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर ने कहा कि पार्टी हाईकमान के हर आदेश पर हरिद्वार के कार्यकर्ता हर संघर्ष का रास्ता अपनाएंगे।

 इस अवसर पर मेयर मनोज गर्ग, मंडल अध्यक्ष प्रदीप कालरा, पूर्व जिला महामंत्री राजीव शर्मा, सुशील चौहान, राकेश राजपूत, अमरीश गर्ग, पूर्व मंडलाध्यक्ष विकास तिवारी, नरेश शर्मा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कमला जोशी, कुसुम गांधी, संजना शर्मा, संगीता गिरि, संतोष जाखड़, राजीव भट्ट, काशीनाथ, अनिल अरोड़ा, बाबू सिंह, डा. जयपाल चौहान,  आशुतोष शर्मा, प्रेमचंद सैनी, कमल गुप्ता, बसंत अरोड़ा, किशन बजाज समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। दूसरी ओर दूधाधारी चौक पर भी राजीव भट्ट ओर विकास तिवारी के नेतृत्व में ललित मोहन पांडे, सतीशचंद शर्मा, मुकेश जोशी, अनिल मिश्रा, शिवप्रकाश दुबे, सुभाष चंद  बागेश्वर पांडे, मनोज कुमार आदि ने अजय भट्ट का स्वागत किया। हरकी पैड़ी पर पहुंचकर अजय भट्ट ने सपत्नी गंगा पूजन किया और गंगा आरती की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed