{"_id":"61bf5b40926b1554c60f7436","slug":"bjp-government-has-set-new-records-of-development-pasi-haridwar-news-drn399240522","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन कल्याणकारी नीतियों से फिर सत्ता में लौटेगी भाजपा: गुर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन कल्याणकारी नीतियों से फिर सत्ता में लौटेगी भाजपा: गुर्जर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि प्रदेश में जन कल्याणी नीतियों के बल पर फिर से भाजपा सत्ता में लौटेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल देश को लूटने का काम करती है, जबकि भाजपा जनता के विकास के लिए वचनबद्घ है।
रविवार को भाजपा की विजय संकल्प यात्रा ने हरिद्वार शहर से होते हुए रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के जगजीतपुर में प्रवेश किया। यहां से होते हुए हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के मिस्सरपुर, पंजनहेड़ी, जियापोता, अजीतपुर, कटारपुर, फेरुपुर, धनपुरा, पदार्था, शाहपुर, बादशाहपुर से होकर लक्सर और खानपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंची।
इससे पूर्व रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के जगजीतपुर में पहुंचने पर स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में एक लाख करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य हुए हैं। प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व से उत्तराखंड में विकास का रथ लगातार आगे बढ़ रहा है। पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा उत्तराखंड जैसे राज्य जिसे की धार्मिक एवं वीरों की भूमि भी कहा जाता है। उसके लिए भाजपा सरकार विकास के आए दिन नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।
विज्ञापन
यात्रा संयोजक और विधायक आदेश चौहान ने कहा कि चाहे केंद्र की विकास योजनाएं हों या फिर प्रदेश सरकार की। सभी धरातल पर समयबद्ध तरीके से पूर्ण हुए हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस केवल जनता को बरगलाने का कार्य करती है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, विधानसभा प्रभारी आशुतोष शर्मा, मंडल अध्यक्ष बहादराबाद नागेंद्र राणा, अमरीश शर्मा, आशुतोष चक्रपाणि, अतुल कुमार वशिष्ठ, मीडिया संयोजक सुशील त्यागी, हरिद्वार ग्रामीण प्रभारी अमन त्यागी, सरदार संजय सिंह, रामकुमार खरड़, सुभाष चौधरी, बाबूराम सैनी, धर्मेंद्र चौहान, अमित चौहान, ऋषिपाल सिंह, सुनील धीमान, अमित सैनी, जितेंद्र सैनी, महावीर सिंह मालियान आदि मौजूद रहे।
मंत्री के न रहने से कार्यकर्ता हुए मायूस
विजय संकल्प यात्रा में कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ शामिल होने के लिए पहुंचे। दोपहर में जब कार्यकर्ताओं को पता चला कि किसी वजह से स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद यात्रा में शामिल नहीं हैं तो वह मायूस हो गए।
विजय संकल्प यात्रा का स्वागत
विजय संकल्प यात्रा का रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के जगजीतपुर स्थित रविदास मंदिर पहुंचने पर पार्षद मनोज प्रालिया के संयोजन में पुष्प वर्षों कर स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री संजय सिंह, पार्षद लोकेश पाल, पार्षद विकास कुमार, विपिन शर्मा, अमित वालिया, कमल प्रधान, नवजोत वालिया, संदीप प्रधान, सनी, सुबे सिंह, सुनील पाल, मनोज चौहान, राहुल, पिंटू प्रधान, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।