फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   BJP dividing people in the name of religion: Desai

धर्म के नाम पर लोगों को बांट रही भाजपा: देसाई

Sun, 06 Feb 2022 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
BJP dividing people in the name of religion: Desai
पत्रकारों से वार्ता करते कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई। - फोटो : HARIDWAR
कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने कहा कि चुनाव शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सुरक्षा जैसे जनता के मुद्दों पर लड़ा जाना चाहिए। 2014 में महंगाई, रोजगार व भ्रष्टाचार के मुद्दों पर सत्ता में आई भाजपा अब इन मुद्दों पर बात करने के बजाय हिंदू, मुसलमान, पाकिस्तान के नाम पर जनता को बांटने का काम कर रही है।
विज्ञापन

हरिद्वार पहुंचे लालजी देसाई ने कहा कि कोरोना काल में मोदी सरकार पूरी तरह नाकाम रही। अपनी नाकामी छिपाने के लिए मोदी सरकार मृतकों के गलत आंकड़े पेश कर रही है। जबकि कोरोना के कारण जान गंवाने वाले लोगों की वास्तविक संख्या सरकार द्वारा पेश किए जा रहे आंकड़ों से कहीं अधिक है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जहां आम लोगों की आय घट गई वहीं सरकार के करीबी कुछ उद्योगपतियों की संपत्ति बढ़ी है। नाकामी के चलते उत्तराखंड में तीन-तीन मुख्यमंत्री बदल दिए गए। जनता से किए गए किसी भी वादे को पूरा करने में उत्तराखंड की डबल इंजन सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। इस मौके पर कांग्रेस सेवादल के उत्तराखंड प्रभारी डॉ. अमरजीत सिंह, राष्ट्रीय सचिव रामविलास रावत, राष्ट्रीय सचिव राजवीर सिंह रोड़, कांग्रेस सेवादल महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रभारी रेखा कश्यप, सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed