फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   BJP-Congress trapped the state in debt trap: Arie

भाजपा-कांग्रेस ने राज्य को कर्ज के जाल में फंसाया: ऐरी

Thu, 06 Jan 2022 08:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
BJP-Congress trapped the state in debt trap: Arie
उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक में महानगर अध्यक्ष एवं आदेश मारवाड़ी को शहर अध्यक्ष मनोनीत करते हु? - फोटो : HARIDWAR
उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने उत्तराखंड को कर्ज के जाल में फंसा दिया है। राज्य के युवा रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहा है। उन्होंने कहा कि यूकेडी मजबूती के साथ चुनाव में उतरेगी।
विज्ञापन

सुभाष घाट पर केंद्रीय उपाध्यक्ष सरिता पुरोहित की अध्यक्षता में यूकेडी की बैठक में काशी सिंह ऐरी ने सुमित अरोड़ा को महानगर अध्यक्ष और आदेश मारवाड़ी को शहर अध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में जनता भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों को सबक सिखाएगी। यूकेडी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डीडी जोशी ने कहा कि जिन उम्मीदों को लेकर जनता ने अलग राज्य के लिए संघर्ष किया। भाजपा और कांग्रेस उन मुद्दों को पूरी तरह बिसरा दिया है। सरिता पुरोहित ने कहा कि यूकेडी ही राज्य के लोगों की अपेक्षा के अनुरूप विकास कर सकता है। बैठक में जिला प्रभारी बृजवीर चौधरी, केंद्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र वशिष्ठ, जिला अध्यक्ष बलसिंह सैनी, पानसिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप जिला महामंत्री तरुण जोशी, जसवंत सिंह बिष्ट, दिनेश पांडेय, गोकुल रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed