फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   BJP-Congress made their own development: Sisodia

मनीष सिसोदिया ने हरिद्वार ग्रामीण में किया रोड शो

Sat, 12 Feb 2022 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
BJP-Congress made their own development: Sisodia
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने हरिद्वार ग्रामीण पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी नरेश शर्मा के समर्थन में रोड शो किया। रोड शो में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड बने 21 साल हो गए हैं। इन सालों में उत्तराखंड का विकास नहीं हो पाया है। कांग्रेस और भाजपा ने बारी-बारी से प्रदेश में अपनी सरकार चलाई, सिर्फ अपना अपना विकास किया। 21 सालों बाद भी जनता की तस्वीर और तकदीर नहीं बदल पाई। उन्होंने कहा कि अब आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में सशक्त विकल्प के रूप में है। जनता भी बदलाव चाहती है। इस बार जनता धर्म और जाति के नाम पर नहीं, बल्कि काम के नाम पर वोट करेगी। उन्होंने कहा कि आप ने दिल्ली में बदलाव करके दिखाया है। उत्तराखंड की जनता एक मौका देती है तो वह यहां भी काम करके दिखाएंगे। ग्रामीण से मनीष सिसोदिया भगवानपुर, मंगलौर और पिरान कलियर पहुंचे। पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगे। डोर टू डोर जनसंपर्क भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed