{"_id":"69a18aa8cadcd4f99e039505","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-near-the-oblique-bridge-haridwar-news-c-35-1-hrd1011-145520-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: तिरछे पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: तिरछे पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
धनौरी। तिरछे पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार नागल पलूनी निवासी सावन पुत्र राजेश अपनी बाइक से हरिद्वार की ओर जा रहा था। जैसे ही वह धनौरी स्थित तिरछे पुल के पास पहुंचा, तभी अज्ञात वाहन उसकी बाइक को अज्ञात वाहन टक्कर मार दी। टक्कर से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
वहीं, थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल, किस वाहन से यह दुर्घटना हुई इसकी जांच की जा रही है।