फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Bhim Army took out a foot march

वसीम रिजवी की गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी से मिलेंगे मुस्लिम समाज के लोग

Sun, 21 Nov 2021 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
Bhim Army took out a foot march
अंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसायटी की बैठक में तय किया गया कि वसीम रिजवी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिलेगा। बैठक में पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं अंजुमन फरोग ए अजा संस्था ने भी मुस्तफा सोसाइटी को अपना समर्थन दिया है।
विज्ञापन

ज्वालापुर स्थित वरदा एकेडमी में हुई बैठक में सोसायटी के सदर हाजी शफी खान ने बताया कि रिजवी ने मुहम्मद साहब के बारे में बहुत ही आपत्ति जनक बातें कही थीं जिनको कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। रिजवी हमेशा भड़काऊ बयानबाजी करता है और देश की फिजा में जहर घोलने का काम करता है। ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए। बैठक में सोसायटी के सदर हाजी शफी खान, हाजी अनीस खान, हाजी शादाब कुरैशी, नईम कुरैशी आलम सैफी, हाजी गुलजार अंसारी, अताउर्रहमान खान, पार्षद सुहेल कुरैशी, हाजी रफी खान, एड. इरशाद खान, हाजी शाहबुद्दीन अंसारी, जफर अब्बासी, सहित भारी मात्रा में मुस्लिमों ने शिरकत की।
विज्ञापन

अंजुमन फरोग ए अजा संस्था की एक बैठक संस्था के अध्यक्ष हैदर नकवी के निवास स्थान पर हुई। बैठक में संस्था के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे और सभी पदाधिकारियों ने यह निर्णय लिया है कि वसीम रिजवी द्वारा मोहम्मद साहब और कुरआन शरीफ की शान में जो अपशब्द बोले गए हैं। उनको लेकर तत्काल संगीन धाराओं में मुकद्दमा दर्ज करके वसीम रिजवी की गिरफ्तारी होनी चाहिए। बैठक में संस्था के अध्यक्ष हैदर नकवी, सचिव फिरोज हैदर, एहतेशाम अब्बास, सालिम हुसैन, आफताब हुसैन, जहूर हसन, मोहम्मद जमा, हसन अली, बिलाल, हादी, जाफर, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed