फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Bhim Army's foot march, demand for action

भीम आर्मी का पैदल मार्च, कार्रवाई की मांग

Sun, 24 Oct 2021 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
Bhim Army's foot march, demand for action
भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम में एकत्रित होकर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने पुलिस कस्टडी में सफाईकर्मी की मौत के मामले में कार्रवाई करने की अपील की।
विज्ञापन

रविवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ता नगर निगम परिसर में पहुंचे और यहां से दीपक राठौर के नेतृत्व में मार्च करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर पहुंचे। इसके बाद अधिकारियों को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन देते हुए कहा कि 17 अक्तूबर को को उत्तर प्रदेश के आगरा में वाल्मीकि समाज के युवा अरुण वाल्मीकि की पुलिस कस्टडी में हत्या कर दी गई। वहीं दूसरी घटना उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ में मुस्लिम युवा तौफीक अहमद को झूठे चोरी के केस में फंसा कर गोली मार दी गई।
विज्ञापन

आजाद समाज पार्टी के महानगर अध्यक्ष विशाल प्रधान का कहना है कि उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति और मुस्लिमों पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में बहन बेटी सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशु चंचल अंबेडकर ने कहा कि अरुण वाल्मीकि, तौफीक अहमद, मनीषा वाल्मीकि जैसे मामले में अब तक अनुसूचित जाति के लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। सागर बेनीवाल ने कहा कि अगर अरुण वाल्मीकि को 27 अक्तूबर तक न्याय नहीं मिलता तो हरिद्वार में भीम आर्मी एक बड़ा आंदोलन करेगी। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी रवि तेगवाल, महानगर उपाध्यक्ष अकाश चंचल, जिला सचिव आजाद समाज पार्टी अशीष कुमार, अमन वाल्मीकि, भीम आर्मी महानगर उपाध्यक्ष रजनीश कुमार, अंकित डबराल, रोहित नौटियाल, अजय कुमार, अभिषेक जाटव, आकाश खत्री, अमित लांबा, राहुल चंचल, कुलदीप, आशु, रितेश्वर, सूरज, सनी बेदी, कुलदीप कुमार, फैजल अंसारी, गुलशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed