{"_id":"592321c14f1c1bd208535f6e","slug":"bhel-s-three-officers-booked-for-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"भेल के तीन अफसरों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भेल के तीन अफसरों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Mon, 22 May 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अपात्र कंपनी को खतरनाक कूड़े के निस्तारण का ठेका देने के मामले में सीबीआई ने भेल कि तीन अफसरों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच के लिए सीबीआई की टीम ने भेल में डेरा डाल दिया है। सीबीआई के डेरा डालने के बाद भेल के अधिकारियों में हड़कंप मचा है।
बताया जाता है कि मामला वर्ष 2014-2015 का है। भेल के कारखाने से निकलने वाले खतरनाक कूड़े को उठाने के लिए 46 लाख का ठेका अफसरों ने एक ऐसी कंपनी को दे दिया जो इस कार्य के लिए पात्र ही नहीं थी। तीन माह में कूड़े का निस्तारण करना होता है। जितना कूड़ा उठना बताया गया उतना कूड़ा असल में था ही नहीं। आरोप है कि रकम भी कंपनी को एक सप्ताह में अदा कर दी गई। बताया जाता है कि इस मामले में सीबीआई ने देहरादून में पिछले माह सात अप्रैल को एफआईआर दर्ज की थी। मामले की पूरी जांच के लिए सीबीआई ने अब भेल में डेरा डाला है।
जानकारी के अनुसार सीबीआई ने रिटायर हो चुके तत्कालीन जीएम आरयू प्रसाद, वर्तमान एजीएम वीके सक्सेना, सीनियर मैनेजर ए भाई सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। कूड़ा उठाने वाली कंपनी भारत रेडियो एंड इलेक्ट्रिक वर्कस के प्रोपराइटर वीरेंद्र शर्मा और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। भेल का पक्ष जानने के लिए जब स्थानीय स्तर पर कुछ अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो कोई कुछ बोलने को राजी नहीं हुआ।