{"_id":"621bba08d050013865733d26","slug":"bhagam-part-of-dak-kanwar-vehicles-started-on-the-highway-haridwar-news-drn4051793182","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मनगरी की गलियों से हाइवे तक डाक कांवड़ियों की रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मनगरी की गलियों से हाइवे तक डाक कांवड़ियों की रेस
विज्ञापन
लभर कर जाते डाक कांवड़िये ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाल्गुन मास की कांवड़ यात्रा में अब डाक कांवड़िए ही अपने गंतव्य की ओर दौड़ते नजर आ रहे हैं। कोई डाक कांवड़ निर्धारित समय सीमा में अपने क्षेत्र के देवालय पर पहुंचेंगे तो कोई भोले की मर्जी के अनुसार। इसके साथ ही शहरभर में भी महाशिवरात्रि की तैयारियों शुरू हो गई हैं। शहर के शिवालयों को भी सजाने का काम शुरू कर दिया गया है। शहर के अंदर से लेकर हाईवे तक पुलिस को तैनात किया गया है।
फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि एक मार्च को मनाई जाएगी। महाशिवरात्रि पर कांवड़ यात्री अपने क्षेत्र में स्थित शिवालयों में पहुंचकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करेंगे। हरकी पैड़ी से कांवड़ में गंगाजल रखकर पैदल श्रद्धालु निकल चुके हैं। वहीं अब शहर में सोमवार और मंगलवार को डाक कांवड़ बड़ी संख्या में नजर आएगी। शहर में डाक कांवड़ियों के ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य वाहन पहुंच रहे हैं। लगातार आ रहे डाक कांवड़ के वाहनों से पार्किंग स्थल खचाखच भर ही गए हैं। दूर दूर तक केवल डाक कांवड़ वाहन ही दिखाई दे रहे हैं। रविवार को दोपहर बाद डाक कांवडियों का आगमन तेजी से हुआ। दिन ढलने के बाद तक यह क्रम जारी रहा।
बाइकों ने निकले साइलेंसर बने मुसीबत
हरियाणा के विभिन्न जिलों से आने वाले कांविड़यों ने अपनी बाइकों के साइलेंसर हटाए हुए हैं। जिससे उनकी आवाज बदल गई है। ऐसे में इन वाहनों की आवाज सुनकर शहरवासी सड़क पार करने से भी डर रहे हैं। इसके साथ ही बुलेट बाइकों से पटाखे भी छोड़े जा रहे हैं।