फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Be the watchdog of democracy by voting: Governor

मतदान कर बनें लोकतंत्र के प्रहरी: राज्यपाल

Fri, 04 Feb 2022 08:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 08:54 PM IST
विज्ञापन
Be the watchdog of democracy by voting: Governor
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व का प्रहरी बनने के लिए सभी को मतदान अवश्य रूप से करना चाहिए। लोकतंत्र में मतदान से बड़ा कोई दान नहीं होता है। इसलिए आने वाली 14 फरवरी को हर हाल में सभी मतदाता पोलिंग बूथों पर जाकर वोट जरूर करें।
विज्ञापन

डामकोठी पर पत्रकार वार्ता में राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड की सेवा करने का जो सौभाग्य उन्हें मिला है, उसके लिए वह गौरव महसूस करते हैं। उत्तराखंड के प्रत्येक नागरिक का विकास करने के लिए योजनाएं तैयार कर रहे हैं, जो जल्द ही धरातल पर उतरेंगी। राज्यपाल ने कहा कि नई सरकार के गठन के लिए सभी भागीदारी बने। उन्होंने कहा कि जाति, पंथ से ऊपर उठकर अपना वोट दें। इससे पूर्व राज्यपाल ने अधिकारियों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की बैठक में कहा कि कोरोना काल में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बेहतर कार्य किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनके कार्यों को उन्होंने नजदीकी से देखा है। इनकी समस्याओं और मांगों को पूरा करने के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे। राज्यपाल ने मुख्य विकास अधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार से मनरेगा, रोजगार योजना, होम स्टे योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, पंचायतीराज, महिला सशक्तिकरण आदि की जानकारी भी ली। कहा कि जनपद हरिद्वार विविधताओं से भरा हुआ क्षेत्र है। हरिद्वार में योग, आयुर्वेद, संस्कृति, होम स्टे, उद्योग के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। उसी दृष्टिकोण से इसको विकसित किया जाना चाहिए। प्लास्टिक के यूज पर कहा कि इस पर सभी को गंभीरता से सोचने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. योगेंद्र सिंह रावत से कहा कि महाकुंभ के अनुभवों का दस्तावेज तैयार किया जाना चाहिए। ताकि इन अनुभवों का लाभ लिया जा सके। डीएफओ धर्मेंद्र सिंह से वन विभाग और मुख्य चिकित्साधिकारी डा. कुमार खगेंद्र सिंह स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेकर दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान राज्यपाल के विधि परामर्शी अमित सिरोही भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed