फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Barati will dance fiercely on DJ Wale Babu today

आज डीजे वाले बाबू पर जमकर नाचेंगे बाराती

Mon, 02 May 2022 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 08:42 PM IST
विज्ञापन
Barati will dance fiercely on DJ Wale Babu today
डीजे वाले बाबू मेरा गाना चला दो.... पर आज बराती जमकर नाचेंगे। अक्षय तृतीया के अबूझ मुहूर्त पर जिलेभर में 600 से अधिक शहनाइयां गूंजेंगी। बैंड-बाजा, टेंट हाउस और डीजे संचालकों की एडवांस बुकिंग हैं। बैंक्वेट हॉल की भी मारामारी है।
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर शादियों की भरमार है। तीन मई को आखातीज (अक्षय तृतीया) है। इस दिन अबूझ मुहूर्त है। साथ ही अक्षय तृतीया पर हंस राजयोग भी बन रहा है। एक ही दिन में करीब छह सौ शादियां हरिद्वार जिले में होगी। वहीं दो मई को भी बड़ी संख्या में शादियां र्हुइं। कोरोनाकाल में दो साल बाद पाबंदियां हटने के बाद अक्षय तृतीया पर शादियों का यह सबसे बड़ा दिन है। अक्षय तृतीया पर हलवाइयों, टेंट हाउस संचालकों, डीजे व बैंड बाजा संचालकों के पास कई-कई बुकिंग हैं। बैंड संचालकों ने तो दूल्हे के परिजनों से घंटों के हिसाब से समय तय किया हुआ है। टेंट, सजावट, लाइटिंग, जनरेटर, डीजे साउंड, केटरिंग-हलवाई का 1000 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। अक्षय तृतीया से एक दिन पहले रविवार को भी इस बार शादियों की संख्या अच्छी खासी रही।
विज्ञापन

बैंड न मिलने पर बुक किए ढोल
कई शादियों में बैंड-बाजा न मिलने पर ढोल वालों को नाचने के लिए बुक किया गया है। इसके साथ ही चढ़त के लिए घोड़ियां भी नहीं मिल पा रही हैं। ऐसे में अधिकतर दूल्हों का घोड़ी चढ़ने का ख्वाब अधूरा ही रह जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed