{"_id":"68bc821fab976b356b0836d4","slug":"banks-operating-in-houses-in-shivalik-nagar-will-be-hit-panic-ensued-as-soon-as-the-notice-was-received-haridwar-news-c-35-1-hrd1002-137801-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: शिवालिक नगर में घरों में चल रहे बैंकों पर गिरेगी गाज, नोटिस मिलते ही मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: शिवालिक नगर में घरों में चल रहे बैंकों पर गिरेगी गाज, नोटिस मिलते ही मचा हड़कंप
विज्ञापन
सिडकुल। शिवालिक नगर क्षेत्र में आवासीय भवनों में चल रहे व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर अब नोटिस जारी कर दिया गया है। इस मामले को लेकर अब क्षेत्र में हड़कंप मचा है। इसमें कई भवन ऐसे भी हैं जिनमें बैंक तक संचालित हो रहे हैं।
शनिवार को प्रशासन के इस कदम को लेकर बैंकों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि, शिवालिक नगर में घरों से अस्पताल, होटल, मिनी स्टोर और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां भी संचालित हो रही हैं, लेकिन फिलहाल प्रशासन ने केवल बैंकों पर ही सख्ती दिखाई है।
क्षेत्र के निवासियों ने बताया कि आवासीय क्षेत्रों में बैंकों का संचालन लंबे समय से हो रहा है, जिससे यातायात और पार्किंग की समस्याएं भी बढ़ रही थीं। नोटिस मिलने के बाद बैंकों को जल्द से जल्द अपने प्रतिष्ठान व्यावसायिक परिसरों में स्थानांतरित करने होंगे। बैंकों के खिलाफ शुरू हुई यह कार्रवाई अन्य व्यवसायियों के लिए एक चेतावनी मानी जा रही है।