{"_id":"61e042b0b72e682d4952dc23","slug":"ban-on-makar-sankranti-bathing-every-midnight-seal-haridwar-news-drn401548077","type":"story","status":"publish","title_hn":"मक्रर संक्रांति आज, प्रतिबंधित है गंगा स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मक्रर संक्रांति आज, प्रतिबंधित है गंगा स्नान
विज्ञापन
हरिद्वार में मकर संक्रांति स्नान से पहले हरकी पैड़ी पर पुलिस की ओर से यात्रियों को रोकने के लिए ल?
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन आज शुक्रवार को होने वाले मकर संक्रांति स्नान को प्रतिबंधित कर चुका है। हरकी पैड़ी और अन्य गंगा घाटों तक श्रद्धालु न पहुंच पाएं इसके लिए आधी रात बारह बजे से सभी मार्गों को सील कर दिया जाएगा। इसके अलावा पूरे मेला क्षेत्र को चार जोन और आठ सेक्टरों में बांटकर अधिकारियों की तैनाती कर दी है।
बृहस्पतिवार को उत्तरी हरिद्वार स्थित कमलदास की कुटिया यातायात पुलिस लाइन में एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर भेजने से पहले उनके साथ बैठक की। पुलिस कर्मियों की ब्रीफिंग करते हुए उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहते हुए कोविड नियमों का सख्ती से पालन करेंगे। जनपद के बॉर्डर पर तैनात पुलिस कर्मियों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।
उन्होंने कहा कि बॉर्डरों और हरकी पैड़ी क्षेत्र गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के सील रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी राजपत्रित अधिकारी व थाना प्रभारी अपने साथ फोटोग्राफी-वीडियो कैमरों को भी रखेंगे। जिले के बॉर्डर, हरकी पैड़ी व आसपास के घाटों पर उद्घोषणा यंत्रों से लगातार लोगों से अपील की जाएगी। प्रत्येक जोन में पुलिस उपाधीक्षक, सेक्टर में निरीक्षक, थानाध्यक्ष, एसएसआई व एसआई स्तर के अधिकारियों की तैनाती की गई है।