फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Bamboo, copper and glass bottles will be sold on Ganga Ghats

घाटों पर अब प्लास्टिक नहीं, हाथ से निर्मित चटाई बिकेंगी

Tue, 12 Apr 2022 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Bamboo, copper and glass bottles will be sold on Ganga Ghats
गंगा को प्रदूषित होने से बचाने और गंगा घाटों पर प्लास्टिक कैन और चटाई से मुक्त करने के लिए नगर निगम ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। नगर निगम के सहयोग से महिला सहायता समूह गंगा घाटों पर प्लास्टिक की कैन की जगह बांस, तांबा और कांच की बोतलें बेंचेंगे। इसके अलावा घाटों पर श्रद्धालुओं की ओर से बैठने के लिए प्रयुक्त की जाने वाली प्लास्टिक की चटाई की जगह कपड़े व जूट की चटाई किराये पर उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला प्रशासन से अनुमति मिलते ही शुरूआत में कुछ घाटों पर यह काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने सीसीआर भवन में दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत गठित महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ बैठक की। बैठक के बाद नगर आयुक्त ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों की ओर से गंगा घाटों पर स्टॉल लगाकर प्लास्टिक के कैन के बजाय पर्यावरण के अनुकूल विकल्प के रूप में बांस, तांबा और कांच की बोतल की बिक्री और प्लास्टिक के स्थान पर हाथ से निर्मित कपड़े या जूट की चटाई किराये पर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह में सभी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सैंपल प्रस्तुत करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के अनुमोदन प्राप्त होने के बाद फिलहाल मालवीय दीप घाट, कांगड़ा घाट, रोड़ी बेलवाला, ऊषा घाट, प्रेमनगर आश्रम घाट, अमरापुर घाट, शीतला माता, सीसीआर पुल पर 25 अप्रैल से विभिन्न स्वयं सहायता समूह की महिलाएं ये कार्य शुरू करेंगी। इससे प्लास्टिक का उपयोग तो कम होगा ही साथ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आजीविका भी बढे़गी। बैठक में सिटी मिशन प्रबंधक अंकित रमोला, रजनी बिष्ट, सोनिया गुप्ता, शाहीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed