फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Bairagi saint sitting on dharna against vandalism

Haridwar News: तोड़फोड़ के विरोध में धरने पर बैठे बैरागी संत

Fri, 03 Feb 2023 09:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 09:43 AM IST
विज्ञापन
Bairagi saint sitting on dharna against vandalism
बैरागी संतों ने उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग पर अतिक्रमण हटाने की आड़ में बैरागी अखाड़ों में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को धरना दिया। बैरागी संतों के साथ संन्यासी अखाड़ों के संत भी धरने में शामिल हुए। संतों ने कहा कि 13 फरवरी तक सिंचाई विभाग ने तोड़े गए गेट नहीं बनवाए तो वह अनशन करने के लिए मजबूर होंगे। विभाग के खिलाफ हाईकोर्ट भी जाएंगे।
विज्ञापन

श्री पंचायती अखाड़ा निर्मोही में धरनादेते हुए संतों ने दावा किया बैरागी कैंप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने 2024 तक रोक लगाते हुए स्टे जारी किया है। यूपी सिंचाई विभाग हाईकोर्ट के आदेशों को दरकिनार कर मनमानी कर रहा है। श्री चेतन ज्योति आश्रम के परमाध्यक्ष महंत ऋषिश्वरानन्द और नीलेश्वर मंदिर के परमाध्यक्ष महंत प्रेमदास ने कहा कि बैरागी कैंप में 658 परिवारों के साथ तीनों बैरागी अखाड़ों के संत भी निवास करते हैं। लेकिन यूपी सिंचाई विभाग बैरागी अखाड़ों को ही निशाना बनाते आ रहा है।
विज्ञापन


अतिक्रमण हटाने के नाम पर जेसीबी से अखाड़ों के गेट तोड़े गए हैं। उन्होंने कहा कि संतों की यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता हुई है। अधिकारियों ने तोड़े गए गेट को दोबारा बनवाने का आश्वासन दिया है। संतों ने कहा कि यदि 13 फरवरी तक तोड़े गए गेट दोबारा नहीं बनाए गए तो संत अनशन पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानन्द और महामंडलेश्वर महंत महेद्रदास ने कहा कि संतों का उत्पीड़न किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वैष्णव संत बैरागी कैंप में कुटिया बनाकर भजन कीर्तन और धर्म के प्रचार प्रसार में योगदान कर रहे हैं। यूपी सिंचाई विभाग संतों का उत्पीड़न कर रहा है।


निर्मोही अखाड़े के सचिव महंत गोविंद दास और स्वामी पवित्रदास पुजारी ने कहा कि सिंचाई विभाग संतों का उत्पीड़न बंद करे। महंत विष्णु दास ने कहा कि सिंचाई विभाग ने बिना नोटिस के ही तोड़फोड़ की कार्रवाई की है, जिसे संत कतई स्वीकार नहीं करेंगे। धरने में बाबा हठयोगी, महंत प्रेमदास, महंत रघुवीर दास, महंत बिहारी शरण, महंत सूरज दास, महंत अंकित शरण, महंत प्रह्लाद दास, महंत दुर्गादास, स्वामी शिवानन्द और महंत जसविन्दर सिंह समेत कई संत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed