फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Badminton singles winners worth endless in infinite doubles

बैडमिंटन में सिंगल में अनंत डबल्स में सार्थक एवं अनमोल बने विजेता

Sun, 08 Mar 2020 12:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
Badminton singles winners worth endless in infinite doubles
एचईसी पीजी कॉलेज की और से स्पोर्ट्स मीट का समापन पर विजेता छात्राओं को सम्मानित करते संस्थान के च - फोटो : HARIDWAR
एचईसी पीजी कॉलेज जगजीतपुर में तीन दिवसीय स्पोर्ट्स मीट-2020 के तीसरे दिन हुए सिंगल व डबल्स बैडमिंटन पुरुष वर्ग के मुकाबले हुए। सिंगल मुकाबले में कड़े संघर्ष के बाद अनंत ने नमन को 11-7 से करारी शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। डबल्स मुकाबले में सार्थक और अनमोल की जोड़ी ने अभिषेक और शिवम की जोड़ी को एकतरफा मुकाबले में 11-3 से हराया।
विज्ञापन

शनिवार को कॉलेज में स्पोर्ट्स मीट के अंतिम दिन पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन संदीप चौधरी व प्राचार्य डॉ. नवनीत वर्मा ने किया। अक्तूबर माह में हुई रंगोली, मेकिंग, थाल डेकोरेशन, दीपावली फेस्ट व विज्ञान प्रदर्शनी के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। स्पोर्ट्स मीट के तीसरे दिन बास्केटबाल विनर-अप पुरुष टीम कप्तान कार्तिकेय, प्रशांत हर्षवर्धन, पीयूष, शिवांस, मुकुल और बलदीप एवं रनर-अप टीम, महिला बास्केटबाल टीम कप्तान गौरी, प्रियंका, अंशिका, अदिति, सुष्टि व वैशाली एवं रनर-अप टीम को मेडल, ट्राफी एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

वॉलीबाल पुरुष वर्ग की विजेता टीम में तन्मय (कप्तान), निखिल, शुभम, अध्ययन, उत्कर्ष, विशाल व शशांक एवं रनर-अप टीम को ट्रॉफी व सर्टिफिकेट देकर नवाजा गया। बैडमिंटन महिला सिंगल की विजेता आन्या व महिला डबल्स के विनर-अप रिया व अवनी व रनर अप विजेताओं को मैडल ट्रॉफी व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। पुरुष बैडमिंटन सिंगल्स मुकाबले के विजेता अनंत व रनर-अप नमन एवं पुरुष डबल्स के विजेता सार्थक-अनमोल व रनर-अप टीम को मैडल व ट्रॉफी व सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन हुए इंडोर गेम्स लूडो प्रतियोगिता के विनर अंजली, कैरम प्रतियोगिता के विनर देवांश, शतरंज प्रतियोगिता के विनर अध्ययन भट्ट व सब खेलों सब जीतो के विनर-अप व रनर-अप के विजेताओं को मैडल व ट्रॉफी व सर्टिफिकेट दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed