फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Babu signing the cooperative stores secretary

सहकारी भंडार सचिव के हस्ताक्षर कर रहा बाबू

Sun, 04 Jul 2021 11:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Babu signing the cooperative stores secretary
सहकारिता विभाग में बाबू भी मनमाने ढंग से सचिव बनकर हस्ताक्षर करने पर लगे हुए हैं। एक मामला थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड हरिद्वार में सामने आया है। जहां के बाबू ने दुकानदारों को खुद को सचिव बनकर पैसा जमा न करने पर 14 प्रतिशत ब्याज के साथ वसूली का फरमान सुना डाला। इससे सहकारिता विभाग में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन

देवपुरा चौक पर स्थित थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड हरिद्वार से लाइसेंस धारक दुकानदारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है। जिसमें उपभोक्ताओं को सस्ती दरों पर हर माह खाद्य सामग्री जैसे, चीनी, तेल, चावल, साबुन, आदि दैनिक उपभोग की वस्तुएं दी जाती हैं। सहकारिता विभाग के पौड़ी गढ़वाल कार्यालय में अपर जिला सहकारी अधिकारी के पद पर तैनात केपी सिंह को भंडार का सचिव पर अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
विज्ञापन

28 फरवरी से अतिरिक्त कार्य देख रहे हैं, लेकिन यहां सहायक आंकिक के पद पर तैनात कर्मचारी मोहित कुमार ने स्वयं को सचिव बताते हुए एक जुलाई को भंडार से जुड़े सभी दुकानदारों को आदेश जारी कर दिए कि महीनेवार बिक्री धन अगले माह की 3 तारीख तक जमा कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में 14 प्रतिशत ब्याज की दर से हर्जाना बतौर बिक्री धन के साथ वसूल किया जाएगा। इसी के साथ-साथ पीडीसी की दुकानों के नक्शे व उपभोग प्रमाणपत्र भी भंडार कार्यालय में जमा कराना सुनिश्चित करें। ये पत्र सचिव तक पहुंचा तो वह भी काफी आश्चर्यचकित हो गए। कर्मचारी मोहित कुमार का कहना है कि भंडार केंद्र के सचिव केपी अवस्थी हैं। मैंने भंडार हित में पत्र जारी किया है। इसमें मैंने कोई गुनाह नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
सचिव के नाम से हस्ताक्षर करके पत्र जारी करना गलत है। कर्मचारी मोहित कुमार को अपने पद या फिर फोर लिखकर पत्र जारी करना चाहिए था। इस लापरवाही पर कर्मचारी को चेतावनी जारी की जाएगी।
- केपी अवस्थी, सचिव
----------------
कर्मचारी ने यह लिपकीय त्रुटी की है। कर्मचारी को सचिव के हस्ताक्षर फोर लिखकर पत्र जारी करना चाहिए था। इसके लिए उसे निर्देशित किया जाएगा।
- विकास तिवारी, सभापति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed