फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Avoiding cold ends and AC and cooler market hot

गर्मी में एसी-कूलर और पंखे-फ्रिज का बाजार गुलजार

Sat, 09 Apr 2022 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Avoiding cold ends and AC and cooler market hot
कोरोनाकाल के दो साल के दौरान आम से खास लोगों ने एसी और कूलर का प्रयोग करना बंद कर दिया था। इतना ही नहीं फ्रिज का पानी और अन्य खाद्य पदार्थों को ठंडा करके खाना छोड़ दिया था। अब कोरोना का संक्रमण लगभग खत्म हो गया तो लोग फिर से एसी, कूलर और फ्रिज का ज्यादा प्रयोग करने लगे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ इनकी डिमांड बढ़ने लगी तो कीमतों में करीब 20 फीसदी तक वृद्धि हो गई है। गर्मी बढ़ने के साथ बाजारों में खरीदारी बढ़ रही है।
विज्ञापन

कोरोना के चलते दो साल बाजार ठंडा रहा। कूलर, पंखे, फ्रिज और एसी की मांग काफी कम रही। इनकी बिक्री करने वाले दुकानदारों का काम ठप रहा। इस साल कोरोना से राहत है। गर्मी बढ़ने के साथ पंखे-कूलर और फ्रिज की मांग बढ़ रही है। कच्चे माल के साथ पेट्रोल-डीजल वृद्धि का इलेक्ट्रिक उत्पादों पर असर पड़ा है। कॉपर काफी महंगा हो गया है। कारोबारी सुरेश तनेजा और सैफ खान ने बताया कि पिछले साल की तुलना में 15 से 20 फीसदी तक एसी, कूलर, फ्रिज के दामों में वृद्धि हुई है। अलग-अलग कंपनियों के आइटम्स के अनुसार रेट में इजाफा हुआ है। कॉपर के दाम दोगुने हुए एसी लगाने में इस्तेमाल होने वाली कॉपर की पाइप 1200 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। जबकि बीते वर्ष 600 रुपये थी। एसी की गैस की गैस 500 से सीधा 700 रुपये प्रति किलो हो गई।
विज्ञापन

आइटम्स पहले अब
डेढ़ टन एसी 23,000 26,000
स्प्लिट एसी 33,000 36,000
छोटा फ्रीज 10000 11500
कूलर 6000 8000
पंखा 1200 1550
कोल्ड ड्रिंक की मांग और दाम भी बढ़े
अब कोल्ड ड्रिंक पीना भी पहले से महंगा हो गया है। पिछले साल की तुलना में 225 एमएल वाली कोल्ड ड्रिंक पांच रुपये और 750 एमएल वाली बोतल चार रुपये तक महंगी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद से कोल्ड ड्रिंक का कारोबार कम हो गया था। कोरोना के डर से अधिकांश लोग कोल्ड ड्रिंक पीने से परहेज कर रहे थे। इस साल हालात सामान्य होने के बाद कोल्ड ड्रिंक की मांग बढ़ गई। इस साल खाद्य पदार्थों के साथ ही अब पेय पदार्थों की कीमतें भी लोगों की जेब ढीली कर रही है। कोल्ड ड्रिंक के डिस्ट्रीब्यूटर सचिन अग्रवाल ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार कोल्ड ड्रिंक के दामों में वृद्धि हुई है। सवा दो लीटर वाली कोल्ड ड्रिंक के दाम में अभी और बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed