फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Auto driver owners sought financial help

ऑटो चालक मालिकों ने सरकार से आर्थिक मदद के लिए लगाई गुहार

Thu, 16 Jul 2020 11:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Auto driver owners sought financial help
हरिद्वार। पंचपुरी ऑटो विक्रम महासंघ से जुड़े ऑटो चालक और मालिकों ने सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई। कार्यकारी अध्यक्ष पवन अरोड़ा ने कहा कि इस काम से अधिकांश गरीब लोग जुड़े हुए हैं। इस दौरान भाजपा नेता नरेश शर्मा को पंचपुरी ऑटो विक्रम महासंघ का अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान महासंघ से जुड़े ऑटो चालकों और मालिकों ने अपनी पीड़ा रखी। महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि लॉकडाउन से कारोबार पूरी तरह से चौपट हो गया है। ऐसे में सरकार को मदद करनी चाहिए। नवगठित कार्यकारिणी में पवन अरोड़ा को कार्यकारी अध्यक्ष, नवेज अंसारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आदेश पंडित को प्रवक्ता महामंत्री, पंकज चौहान व बिंदरपाल को सचिव, विक्की अरोड़ा, रामकुमार व पप्पन गोसांई को उपाध्यक्ष, सुरेश राणा को कोषाध्यक्ष, राजेश भट्ट व सुदामा उप कोषाध्यक्ष, हरिओम झा, देशराज सैनी वरिष्ठ सलाहकार कार्डिनेटर, राकेश जाटव, चंडी प्रसाद, सुशील चौहान, विनीत चौहान संगठन मंत्री तथा महावीर, प्रिंस लोहट, सतीश कुमार, इसरार अंसारी, आरपी मोमी, आनन्द कुमार, नीटू चौधरी, सत्यप्रकाश ध्यानी, बाबू सिंह, सोमदत्त, विकास, राकेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed