फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Attempted theft in a restaurant, accused caught on camera

Haridwar News: रेस्टोरेंट में चोरी का प्रयास, आरोपी कैमरे में कैद

Thu, 17 Apr 2025 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Attempted theft in a restaurant, accused caught on camera
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहनजी पुरी वाले रेस्टोरेंट में बुधवार की देर रात चोरों ने शटर तोड़कर अंदर घुसकर चोरी का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारियों के जागते ही आरोपी भाग निकले। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना बुधवार की देर रात की है। जब दो से तीन अज्ञात आरोपियों ने शंकर आश्रम के पास बने मोहनजी पुरी वाले रेस्टोरेंट के शटर का ताला तोड़ दिया और फिर आगे की तरफ बढ़ने की कोशिश करने लगे। आवाज सुनकर जैसे ही कर्मचारी जागे तो आरोपी मौके से फरार हो गए। ये वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed