फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Ashtanika celebrated with joy the Feast

उल्लास के साथ मनाया अश्ठानिका पर्व

Sun, 05 Mar 2017 11:43 PM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Sun, 05 Mar 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Ashtanika celebrated with joy the Feast
Ashtanika celebrated with joy the Feast - फोटो : अमर उजाला

पंचपुरी दिगंबर जैन समाज की ओर से रविवार को अश्ठानिका पर्व नगर के सभी मंदिरों में धूमधाम से मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम भेल स्थित वर्द्घमान दिगंबर जैन मंदिर में हुआ। जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ में भाग लिया।

विज्ञापन

यह पांच दिवसीय आयोजन में मध्य प्रदेश से आए प्रतिष्ठाचार्य पंडित अखिलेश शास्त्री और आचार्य श्री 108 तन्मय सागर महाराज की देखरेख में शुरू हुआ। संगीतकार अजय दीवाना एंड पार्टी ने मंगल आरती  और अन्य प्रस्तुतियां दी। विधान से पूर्व आचार्य ने कहा कि संसार का प्रत्येक जीव सुख चाहता है। कोई भी दुख नहीं चाहता पर सदैव चिंता ग्रस्त दुखी ही रहता है क्योंकि चाहता तो सुख है पर कार्य दुख प्राप्ति के करता है। उन्होंने कहा कि अज्ञानता में किया गया पाप तो एक बार को क्षमा योग्य है पर जानबूझकर किया गया पाप कर्म के अनुसार ही जीव दुख उठाता है। कार्यक्रम का संचालन परिषद के मंत्री आदेश जैन ने और  अध्यक्षता संजय जैन ने की  संरक्षक दिनेश चंद्रा ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम प्रारंभ करवाया। इस अवसर पर पवन कुमार जैन, संजय जैन, आदिष जैन, निर्मल जैन, गिरीष जैन, मनोज जैन, ओमप्रकाश जैन, पीके जैन, अमित जैन, एके जैन, सतीष जैन, अषोक जैन, बृजेष जैन, विषेश जैन, अंकुर जैन, मयंक जैन, अभिनेंद्र जैन, पं. देवेंद्र जैन, विनय जैन, प्रवीण जैन, विमला जैन, प्रागेष जैन, हेमा जैन, अमिता जैन, सुषीला जैन, अनीता जैन, सीमा जैन, शैलबाला जैन, जयश्री जैन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

दूसरी ओर श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में श्रद्घालुओं ने निर्वाण महोत्सव पर भगवान को श्रीफल अर्पित किए। श्रीपार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर रेलवे स्टेशन पर भी पूजा अर्चना हुई। श्री अहिंसा दिगंबर जैन मंदिर ललतारौ पुल हरिद्वार में पंकज जैन शास्त्री के नेतृत्व में आचार्य तन्मय सागर के सानिध्य में सिद्घ चक्र विधान का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed