फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ARTO checked the arrangements of vehicle dealers

Haridwar News: एआरटीओ ने परखी वाहन डीलरों की व्यवस्था

Fri, 29 Aug 2025 11:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
ARTO checked the arrangements of vehicle dealers
हरिद्वार। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने मारुति, टाटा और महिंद्रा की गाड़ियों के डीलरों की व्यवस्था देखी। वाहन शो रूम में पहुंचे एआरटीओ ने निरीक्षण में नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने आरटीओ कर दर की सूची प्रत्येक डीलर को चस्पा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एआरटीओ ने कहा कि यह सुनिश्चित करना होगा कि वाहन के बिक्री की तिथि से अधिकतम 7 दिनों के भीतर पंजीकरण कराया जाए। कोई भी अपंजीकृत वाहन शो-रूम से बाहर न ले जाए। वाहन का समस्त विवरण सही और पूर्ण रूप से पोर्टल पर दर्ज किया जाए। अन्य आवश्यक निर्देश समय-समय पर डीलरशिप को उपलब्ध कराए जाएंगे। इसी तरह डीलरों को निर्देशित किया गया कि कम्प्लायंस रिपोर्ट 7 दिन के भीतर एआरटीओ कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करें। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed