{"_id":"61af758e6ff51d643d6dccd0","slug":"armed-miscreants-robbed-the-house-of-cattle-trader-haridwar-news-drn398111325","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु व्यापारी के घर हथियाबंद बदमाशों ने डाली डकैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु व्यापारी के घर हथियाबंद बदमाशों ने डाली डकैती
विज्ञापन
गांव धनपुरा में पशु व्यापारी के घर पर हुई डकैती के बाद लगी ग्रामीणों की भीड़।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने सोमवार की रात पशु व्यापारी के घर डकैती डाल दी। बदमाश परिजनों को हथियारों की नोक पर बंधक बनाकर ढाई लाख रुपये की नकदी और पांच लाख रुपये के सोने के आभूषण ले गए। पुलिस के आला अधिकारियों ने मौका मुआयना कर पूछताछ की। बदमाशों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापे मारे और कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है।
पथरी थाना क्षेत्र के गांव धनपुरा में आबादी के किनारे पशु व्यापारी मासूम का मकान है। सोमवार की रात करीब एक बजे खेतों के रास्ते बदमाश मासूम के घर में घुस गए। मासूम घर के पास ही छप्पर में बंधे पशुओं के पास सो रहा था। जबकि परिजन घर में दूसरे कमरे में सो रहे थे। बदमाशों ने छप्पर में सो रहे मासूम को हथियारों के बल पर बंधक बनाया और इसके बाद परिजनों को धमकाते हुए कमरे का दरवाजा खुलाया। दरवाजा खुलते ही बदमाशों ने मासूम के सभी परिजनों को बंधक बना लिया। जिसके बाद बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया।
पीड़ित मासूम के मुताबिक अलमारी में रखे ढाई लाख रुपये की नकदी और पांच लाख रुपये कीमती सोने-चांदी के जेवरात बदमाश साथ ले गए। भागने से पहले बदमाशों ने पशु व्यापारी और उसके परिजनों को कमरे में बंद कर दिया। पीड़ित परिवार ने एक-दूसरे की मदद से अपने आप को बंधन मुक्त किया और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। पीड़ित मासूम ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया हैै।
विज्ञापन
बदमाशों की उम्र 20-25 साल के बीच
पूछताछ के दौरान मासूम ने पुलिस को बताया कि बदमाशों की 20-25 वर्ष के बीच बताई है। इसके साथ ही पुलिस ने बदमाशों की तलाश भी शुरू कर दी है। घटना में पुलिस ने छह से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
डॉग स्क्वॉयड और एफएसएल टीम ने तलाशे सुराग
डकैती की सूचना मिलने पर डॉग स्क्वायड व एफएसएल (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) की टीम भी मौके पर पहुंची और यहां पर सुराग की तलाश की। इस दौरान जिन सामानों को बदमाशों ने छुुआ था। उसने फिंगर प्रिंट भी उठाए गए।
तीन टीम जुटी बदमाशों की तलाश में
डकैती की घटना के खुलासे के लिए थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम तीनों का गठन किया है। बदमाशों की पहचान के लिए धनपुरा के अलावा पदार्था, फेरुपुर और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।
- घटना में पीड़ित की तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदमाशों की तलाश के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। आधा दर्जन से अधिक संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। - बहादुर सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी लक्सर
सक्रिय है गिरोह, जो लूटता है आबादी किनारे घरों को
क्षेत्र में पिछले चार महीने से बदमाशों का एक ऐसा गिरोह सक्रिय है, जो आबादी से किनारे पर बसे घरों में लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। इस साल एक सितंबर को गांव शेरपुर में एक घर में और एक अक्तूबर को कटारपुर के निकट राधिका एन्क्लेव कालोनी में बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस शेरपुर में एक घर में लूट की घटना का खुलासा कर चुकी है।
मार्च में है पीड़ित की बेटियों की शादी
पीड़ित पशु व्यापारी मासूम की दो बेटियों की शादी अगले साल मार्च में होनी है। मासूम ने बेटियों की शादी के लिए लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवर खरीद थे। दो दिन पहले मासूम ने दो भैंसें बेची थी। माना जा रहा है कि बदमाशों को इस बात का पता था कि मासूम के घर में लाखों रुपये की नकदी और सोने चांदी के जेवरात हैं।