फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Arddhkunb today's Magh Purnima bath

अर्द्घकुंभ का माघ पूर्णिमा स्नान आज

Mon, 22 Feb 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 22 Feb 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। अर्द्धकुंभ का चौथा माघ पूर्णिमा स्नान सोमवार को होगा। सूर्योदय होते ही पर्व का पुण्यकाल शुरू हो जाएगा। इसी के साथ ही एक महीने से चल रहा माघ स्नान और गंगा की पंचस्नानी भी संपन्न हो जाएंगे। मेला प्रशासन की ओर से रविवार को दिनभर स्नान की तैयारियां की गई। हरियाणा आंदोलन का भी असर इस स्नान पर पड़ने का आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

पूर्णिमा स्नान करने के लिए रविवार की शाम तक कम संख्या में श्रद्धालु ही हरिद्वार पहुंचे। उम्मीद जताई जा रही है कि देर रात काफी श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचेंगे। राजस्थान और मध्य प्रदेश से यात्री रात को ही पहुंचते हैं।
विज्ञापन

स्नान के बाद श्रद्धालुु उगते सूर्य को अर्घ्य प्रदान करेंगे। यह पूर्णिमा चूंकि माघ मास के साथ-साथ मघा नक्षत्र में पड़ रही है, इसलिए पर्व का महत्व द्विगुणित हो गया है। मेला आईजी जीएस मर्तोलिया ने बताया कि पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के प्रभावी प्रबंध किए गए हैं। जरूरत पड़ने पर यातायात के लिए चरणबद्घ प्लान लागू किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed